संगीत सुनने से लाभ - Dr. Rajesh K Chauhan

संगीत सुनने से तन और मन दोनों ही बहुत स्वस्थ होते हैं। रिसर्च तो यह बताती है कि अगर आप अपनी पसंद का म्यूजिक सुनते हैं तो आपका मूड खुशमिजाज रहता है और सोचने समझने की शक्ति भी बढ़ती है। इतना ही नहीं अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है तो वह समस्या भी धीरे-धीरे सुधरने लगती है। तो रोजाना 20 से 30 मिनट संगीत के साथ बिताने से हमारा अकेलापन और तनाव दूर होता है। लाइफ हैक मैगजीन के मुताबिक महान भौतिकशास्त्री अल्बर्ट आइंस्टाइन भी म्यूजिक सुनना बहुत पसंद करते थे। उनका मानना था कि अगर वह भौतिकशास्त्री नहीं होते तो म्यूजिशियन होते। म्यूजिक न्यूरोसाइंस पर रिसर्च कर रहे साइकोलॉजिस्ट डेनियल जे. यह बताते हैं कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में संगीत चिकित्सा के नतीजे बेहद ही रोचक और सुखद है । इससे यह भी सामने आया है कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पॉजिटिव असर पड़ता है और  तनाव वाले हारमोंस कम होते हैं  इतना ही नहीं मां की लोरी को भी महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि लोरी सुनने की आदत से बच्चा शांत और सजग रहता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आवारा हूँ या बेसहारा? (एक बैल की कहानी ) - डॉ. राजेश चौहान Dr. Rajesh K Chauhan

संगीत एक उत्तम औषधि (संगीत चिकित्सा Music therapy)- Dr. Rajesh K Chauhan

अनुकरणीय संगीत शिक्षिका एवं कुशल प्रशासक : रेखा शर्मा - डॉ. राजेश चौहान ( Dr. Rajesh K Chauhan )